HomeMarqueeस्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ -- पंकज चौधरी

स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन हुआ — पंकज चौधरी

विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत चिकित्सकों से किया मुलाकात

महराजगंज। मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘विशेष जनसंपर्क अभियान’ के अंतर्गत शनिवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नगर स्थित चिकित्सकीय संस्थानों के चिकित्सकों के साथ संवाद स्थापित कर स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने केएमसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, सीटी सेंटर तथा कृष्णा फैक्चर के चिकित्सकों से मुलाकात कर उनके विचार भी जाने।

संवाद कार्यक्रम में पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक परिवर्तन देखने को मिले हैं। आयुष्मान भारत योजना, मेडिकल कॉलेजों की संख्या में वृद्धि, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, डिजिटल हेल्थ मिशन तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने जैसे अनेक कार्यों ने देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में चिकित्सकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव होते हैं। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता तथा जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। पंकज चौधरी ने कहा कि चिकित्सक समाज के महत्वपूर्ण मार्गदर्शक हैं और उनके अनुभव व सुझाव नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, विनय श्रीवास्तव, विजय पांडेय, डॉ. डी.के. साहनी, डॉ. ज्योत्स्ना ओझा, डॉ. संकल्प त्रिवेदी, डॉ. एस.एम. रफीक, डॉ. प्रकाश विश्वास, डॉ. नेहा, डॉ. असद, डॉ. देव तथा डॉ. धनंजय सिंह सहित अनेक चिकित्सक एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular