Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeहिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव: कल्चरल मॉडलिंग,नृत्य,लोक गीत से सजी शाम

हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव: कल्चरल मॉडलिंग,नृत्य,लोक गीत से सजी शाम

पटना से बैदा बोलाई दा…दीपिका मिश्रा ने लोकगीत गाकर मोहा मन।

स्मृति उपवन में आयोजित माँ गायत्री जन सेवा संस्थान एवं नीशू वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या के शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि पार्षद कल्पना वर्मा आयोजक अरुण प्रताप सिंह,गुंजन वर्मा, रनवीर सिंह एवं हेमू चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हिंदुस्तान हस्तशिल्प महोत्सव में नवी अकैडमी के बच्चों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। म्यूजिक और डांस के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक एवं अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का हृदय जीता। नवी अकैडमी की निदेशक शिल्पा सिंह और बालमन एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित होती है। शिल्पा सिंह,प्रदीप कुमार सिंह एवं सैयद मोहम्मद सुहेल ने बताया कि बच्चों में आत्मविश्वास अभिव्यक्त कौशल, व्यक्तित्व विकास सुदृढ़ होता हैं।

कार्यक्रम के अगले सोपान में कथक ब्रज भजे भजन… जयंश्री, मीठी यादव, विहाना राय, संगवी सिंह, आराध्या पांडेय ने नृत्य कर समां बांधा। झांसी की रानी गाने पर डांस की प्रस्तुति वेदिका राय ने दी। वहीं शनाया सिंह, आराध्या पांडेय की जुगलबंदी ने चार चांद लगाए। कार्यक्रम के अगले क्रम में कल्चरल मॉडलिंग कर बिखेरा जादू। मॉडल नीलांशी अस्थाना, निहारिका, अंजलि, नंदनी,भावना,रोली सिंह चौहान,रुचि गौरी,अर्चना,सरिता रावत ने मॉडलिंग कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। इसके बाद ग्रुप डांस चक चक….प्रस्तुत स्वाति रावत, अनिका प्रधान,अक्षित सिंह,नैना वर्मा, पार्थ चौहान,रागिनी कुमारी ने सभी का मन मोहा।

विहाना राय,जयंश्री,आराध्या पांडेय,मीठी यादव,कथक की प्रस्तुति दी।कोरियोग्राफी प्रियांशु कन्नौजिया, मौसमी भारती,निदेशक शिल्पा सिंह निहारिका ने किए। स्वर धारा म्यूजिक एंड डांस अकादमी के द्वारा फ्यूजन नृत्य,वेदांशी,समृद्धि,जयश्री,अनुश्री,अविका ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में सूचना विभाग से लोक गायिका दीपिका मिश्रा ने जगदम्बा घर मे दिआना बार आई हो … हिंदुस्तान महोत्सव धुमायो राजा जी…पटना से बैदा बोलाई दा….की सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान महोत्सव समिति के मोनालिसा, रोली जयसवाल व मनोज सिंह चौहान, रोली सिंह ,विवेक उपस्थित रहे। मंच का संचालन प्रदीप शुक्ला सहसंचालक विजय ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular