Sunday, March 16, 2025
spot_img
HomeMarqueeहिण्डाल्को के हैंडबॉल खिलाड़ी अभिषेक यादव ने बढ़ाया मान

हिण्डाल्को के हैंडबॉल खिलाड़ी अभिषेक यादव ने बढ़ाया मान

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/रेणुकूट। हिण्डाल्को के हैंडबॉल खिलाड़ी अभिषेक यादव ने “खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2022” के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा आयोजित अंडर-19 हैंडबॉल टूर्नामेंट में भाग लेकर कांस्य पदक जीता। सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर साल आयोजित की जाने वाली खेल प्रतियोगिता खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे संस्करण का आयोजन इस वर्ष हरियाणा के पंचकुला में किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैंडबॉल की टीम ने तीसरा स्थान हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है।
गौरतलब है कि 4 जून से 13 जून तक आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से तकरीबन 8500 खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ ने भाग लिया था। इन्हीं प्रतियोगिताओं में से एक हैंडबॉल प्रतियोगिता में यूपी की टीम ने कांस्य पदक जीता। टीम के सदस्यों में शामिल हिण्डाल्को के अभिषेक यादव ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। हिंडाल्को रेणुकूट एल्युमिना- पीपीटी में कार्यरत श्री रामाज्ञा यादव के बेटे अभिषेक यादव का प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश जूनियर हैंडबॉल टीम में चयन हुआ जिसके बाद उन्होंने खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2022 में उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर कांस्य पदक हासिल किया।
इस उपलब्धि पर सरकार की ओर से उन्हें पुरस्कार के रूप में लगातार तीन वर्षों के लिए 50,000 प्रति वर्ष दिया जाएगा। इस अवसर पर हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन0 नागेश एवं मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने अभिषेक एवं परिवार को शुभकामनाएं दीं। श्री नागेश ने कहा- उनकी सफलता हमारे खिलाड़ियों में भविष्य की सफलता के लिए उत्साह का संचार करेगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular