HomeMarqueeतेज रफ्तार ऑटो ने लोडर में मारी टक्कर, एक की मौत

तेज रफ्तार ऑटो ने लोडर में मारी टक्कर, एक की मौत

सवारियों को भरकर कालपी से आ रहा एक ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर डम्फर के पीछे जा घुसा। जिसमें सवार एक 55 वर्षीय व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर एनएचएआई की एम्बुलेंस ने घायल को सीएचसी पहुँचाया। जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि ऑटो चालक मौके से फरार हो गया।

सोमवार को सिरसा कलार थाना क्षेत्र के रायपुर मडइया से कालपी आ रहे 55 वर्षीय प्रेम सिंह पुत्र राजाराम बैंक में रूपये जमा करने आटो से कालपी आ रहे थे। तभी हाइवे पर मोतीनगर के समीप अनियंत्रित होकर ऑटो डम्फर के पीछे जा घुसा। आनन-फानन में एनएचएआई के एम्बुलेंस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुँचाया जहाँ ड्यूटी में मौजूद चिकित्सक. गोपाल द्विवेदी ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया तथा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटना की सूचना परिजनों को दी गई । वही घटना के बाद ऑटो चालक फरार हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular