आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल के कारण ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है। हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर भी कहा जाता है। बीपी के मरीजों को हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। तभी बीपी को कंट्राेल किया जा सकता है।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का सही ढंग से ख्याल नहीं रख पा रहे हैं। इससे उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लगातार घंटों बैठकर काम करने से और वर्कआउट में कमी के कारण वजन बढ़ने की समस्या तो आम हो गई है। वहीं डायबिटीज और दिल की बीमारियां भी बढ़ रहीं हैं। कहते हैं हेल्दी रहने के लिए डाइट का सही होना सबसे ज्यादा जरूरी है।
इसके अलावा अगर कोई बीमारी बढ़ रही है ताे वो है Blood Pressure। आपकाे बता दें कि ब्लड प्रेशर बढ़ने पर आपको लाइफस्टाइल और डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत हो जाती है। हालांकि कई बार इंसान को ये मालूम तक नहीं चल पाता कि वो ब्लड प्रेशर का मरीज बन चुका है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें किसी तरह के लक्षण ही नहीं महसूस होते हैं। इसी कारण हाई ब्लड प्रेशर को साइलेंट किलर कहा जाता है।
आज का हमारा लेख भी इसी विषय पर है। हम आपको बताएंगे कि अगर आप बीपी के मरीज हैं तो आपकी डाइट कैसी होनी चाहिए। इस लेख में हम उन फूड्स के बारे में जानकारी देंगे जिसे खाने से आपको परहेज करना चाहिए। आइए उन फूड्स के बारे में विस्तार से जानते हैं –
फ्राइड आइटम्स
अगर आप बीपी के मरीज हैं तो आपको भूल से डीप फ्राई की हुई चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, फ्राइड फूड्स में अनहेल्दी फैट्स की मात्रा काफी ज्यादा होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से आपका वजन बढ़ता है। आपको बता दें कि बढ़ा हुआ वजन ब्लड प्रेशर की शिकायत को बढ़ा सकता है।
ज्यादा नमक
बीपी के मरीजों को ज्यादा नमक भी नहीं खाना चाहिए। दरअसल, ये उनके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। आपको बता दें कि नमक में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे ब्लड प्रशेर तेजी से बढ़ जाता है।
अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड्स
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को भूल से भी अल्ट्रा प्रॉसेस्ड फूड्स खाने से भी बचना चाहिए। इनमें प्रिजर्वेटिव्स और नमक मिलाया जाता है। ये बीपी को बढ़ाने का काम करती हैं। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि ये बीपी के मरीजों के लिए जहर समान हैं।
ब्रेड और पेस्ट्री
बीपी के मरीजों को मैदे से बनी चीजों से भी दूर रहना चाहिए। व्हाइट ब्रेड, बेक्ड आइटम्स या पेस्ट्री आपका शुगर लेवल बढ़ा सकती हैं। इससे आपका वजन भी बढ़ सकता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर की समस्या आपको ज्यादा परेशान कर सकती है।
सॉस और केचअप
ऐसे लोगों को सॉस और केचअप को भी नहीं खाने की सलाह दी जाती है। दरअसल, इनमें नमक, ऑयल और शुगर के साथ-साथ आर्टिफिशियल चीजें भी मिलाई जाती हैं। ये आपका बीपी और ज्यादा बढ़ा सकती हैं।





