Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeInternationalजापान में भारी बारिश का कहर अटामी में शक्तिशाली भूस्खलन में कई...

जापान में भारी बारिश का कहर अटामी में शक्तिशाली भूस्खलन में कई घर बहे, 20 लोग लापता

अटामी में शक्तिशाली भूस्खलन में कई घर बहे।

टोक्यो (Tokyo)। जापान की राजधानी टोक्यो के पश्चिम में स्थित अटामी में शनिवार को आया शक्तिशाली भूस्खलन कई घरों को बहा ले गया। इससे क्षेत्र में काफी जानमाल का नुकसान हुआ है। 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं। 35 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

जापान में शिजुओका प्रांत के समुद्र तटीय शहर अटामी में लगातार मूसलाधार बारिश के बाद कई स्थानों पर भूस्खलन हो गया है। इसमें कई घर बह गए। समाचार एजेंसी रायटर के अनुसार भूस्खलन में 20 लोग लापता हो गए। मौसम के बिगड़ने के कारण 35 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। राहत कार्य के लिए सेना को लगाया है। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदा सुगा ने इमरजेंसी टास्क फोर्स को तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ट्विटर पर इस आपदा की तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसमें तमाम मकानों का मलवा बाढ़ में बहता दिखाई दे रहा है।

अटामी में शुक्रवार से लगातार भयंकर बारिश हो रही है। इससे कई स्थानों पर भूस्खलन के साथ ही जलभराव की समस्या हो गई है। कारों के डूबने के फोटो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यहां जुलाई में होने वाली औसत बारिश का रिकार्ड टूट गया है। समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार स्थानीय प्रशासन ने अब तक 35 हजार से ज्यादा लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। समचार एजेंसी एपी के अनुसार अटामी शहर समुद्रतटीय सैरगाह क्षेत्र है। भूस्खलन की चपेट में यहां के रिहायशी इलाके शापिंग स्ट्रीट गर्म पानी के झरने और तीर्थ स्थल भी आ गए हैं।

सप्ताह की शुरुआत से पूरे जापान में भारी बारिश हो रही है

समाचार एजेंसी एपी के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ताकामिची सुगियामा ने कहा कि भूस्खलन इज़ुसान नामक क्षेत्र में हुआ। उन्होंने कहा कि माना जा रहा है कि कुछ लोगों ने इलाके से निकाल कर सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है लेकिन इस बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस सप्ताह की शुरुआत से पूरे जापान में भारी बारिश हो रही है, जिससे मध्य और टोक्यो क्षेत्र में नदियां उफान पर हैं और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। व्यापक क्षेत्र को खाली करने की चेतावनी जारी की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular