लखनऊ | एसीपी ऑफिस की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल गाड़ियां मौके पर

0
337

लखनऊ: राजधानी के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में रविवार को मेट्रो स्टेशन से कुछ ही दूरी पर एसीपी ऑफिस की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में करीब 5 दुकानें जलकर खाक हो गई हैं। मौके पर मौजूद चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई हैं। आग लगने का कारण फिलहाल अभी शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

इंदिरानगर थाने में अरावली मार्ग पर स्थित शिवालिक कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह आग लग गई। वहीं बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर के दूसरे तल पर एसीपी गाजीपुर का ऑफिस भी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाके के बाद नीचे की दुकान में आग लगी है। आग लगने से लगभग 4 से 5 लाख का रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।

आनन- फानन में मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची। हादसे में फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है। प्रत्यक्षदर्शी राहुल सिंह ने बताया कि बिल्डिंग के पीछे डॉ. एसएन जैदी की क्लिनिक है, जहां मैं कार्यरत हूं।

आज करीब 11 बजे पराठा डॉट कॉम में काम करने वाले कुछ लड़के मेरे पास आए और उन्होंने बताया कि खाना बनाने के दौरान बिल्डिंग में आग लग गई। जिसके बाद राहुल व उनके और साथियों ने वहां जाकर देखा, तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।

वहीं हम सभी ने आग पर मिट्टी डालकर उसे बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग शांत नहीं हुई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड को घटना के बारे सूचित किया गया। जानकारी देने के करीब 20 मिनट बाद दमकल की चार गाड़ियां आई हैं, जो आग बुझाने के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं इस हादसे में एक सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया। हालांकि राहत बचाव कार्य अभी जारी है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here