Monday, May 11, 2026
spot_img
HomeMarqueeसांसद स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा के तहत पुरस्कृत हुए स्वस्थ बच्चे

सांसद स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा के तहत पुरस्कृत हुए स्वस्थ बच्चे

अवधनामा संवाददाता

बहराइच। तहसील कैसरगंज अन्तर्गत एकलव्य महाविद्यालय झुकिया में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के अवसर पर सांसद स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा के अन्तर्गत विकास खण्ड जरवल व कैसरगंज के 07 माह से 06 वर्ष तक के बच्चों को मुख्य अतिथि सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा व अन्य अतिथियों के साथ पुरस्कार का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान ब्लाक जरवल व कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम तप्पेसिपाह के आध्या मिश्रा, जीवा, यशस्वी, अलीनगर के देवांश, करमुल्लापुर के अयाति दुबे, डढ़ैला के अभय, हैदरपुर नौबस्ता के अनायरा व अबुबक्र को गिफ्ट पैक व खिलौने प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular