Homekhushinagarहाटा किसी से मिलने की बात कहकर निकला अधेड़ लापता, परिजन परेशान

हाटा किसी से मिलने की बात कहकर निकला अधेड़ लापता, परिजन परेशान

अवधनामा संवाददाता

मोबाइल स्विच ऑफ, सीडीआर से हाटा तक पता चला लोकेशन

मथौली बाजार, कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी एक अधेड़ व्यक्ति चार दिन पूर्व घर वालों से हाटा किसी से मिलने की बात कहकर गया, तभी से घर वापस नहीं आया। उसी दिन से मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। परिजन काफी परेशान है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

बता दें कि उक्त थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर निवासी फरामुल हक खान पुत्र इंताफ उम्र 46 वर्ष घर का एक मात्र कमाऊ सदस्य है। इनके तीन बेटियां व एक बेटा व पत्नी है। बीते 5 नवंबर 2023 रविवार से अचानक लापता है। परिजनों के अनुसार रविवार को यह फरामूल हक ने यह कहकर घर निकला कि मैं हाटा जा रहा हूं किसी आदमी से मिलना है। उसी दिन से वह घर वापस नहीं आए। मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है। चार दिनों तक कोई सुराग न मिलने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। इस मामले में पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष कप्तानगंज राजकुमार बरवार ने बताया कि उक्त व्यक्ति के मोबाइल का सीडीआर ट्रेस किया गया है। लास्ट लोकेशन हाटा बता रहा है। पुलिस हर पहलुओं को गहनता से जांच कर रही है, जल्द ही पता लगा लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular