हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज पर्व

0
82

तीज प्रतियोगिता में पूजा कश्यप बनी तीज क्वीन

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। हरियाली तीज पर्व आज हर्षोल्लास व नयी उमंग के साथ मनाया गया। महिलाआंे व युवतियों ने झूला झूल सावन के लोक पारंपरिक गीत गुनगुनाये। कई स्थानांे पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
आज सुबह से ही हरियाली तीज पर्व मनाये जाने के लिए सभी घरों में विशेष उत्साह व उमंग था। सुहागिन महिलाओं ने आज सुबह से हरे रंग के कपड़े व हरी चूडि़यां पहनकर विशेष श्रृंगार किया था और पूजा अर्चना कर व्रत भी रखा था। घरों में विभिन्न तरह के व्यंजन भी बनाये गये थे और घर के बड़े बुजुर्गो के लिए बायना स्वरूप भोजन भी प्रसाद स्वरूप निकाला गया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात सभी महिलाओं ने झूले के स्थान पर पहुंच कर सर्वप्रथम राधा-कृष्ण के लड्डू गोपाल जी को झूला झुलाया। सभी महिलाओं ने एक-एक करके झूला झूला और घेवर का प्रसाद भी वितरित किया। सुहागिन महिलाओं ने बताया कि तीज पर्व का उन्हें हमेशा इंतजार रहता है, क्योंकि आज के दिन सुहागिन अपने सुहाग के लिए व्रत रखती है और उनकी लंबी आयु की कामना व घर में खुशहाली की कामना करती है। आज ही के दिन सभी खूब खुशियां मनाते है।ं उन्होंने आगे भी इस पर्व को बड़ी धूमधाम व हर्षाेल्लास से मनाने की बात कही और सभी ने एक दूसरे को तीज पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्वेता गुप्ता, रितु गुप्ता, अंशु अग्रवाल, निहारिका गुप्ता, स्वाति बंसल, सुनीता, ज्योति, नीलू, सुमन, सीमा जैन, दीप्ति जैन, हरप्यारी देवी, बेबी, काव्या गाबा, प्रियांशी, खुशी अरोड़ा, ईशा, पिंकी तोमर, अर्चना के अलावा सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।
इसके अलावा हरियाली तीज पर्व के उपलक्ष मंे तीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पूजा कश्यप को तीज क्वीन के खिताब से नवाजा गया। शशि शर्मा के आवास पर आज तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता में अनेक प्रकार की मेहंदी लगा कर प्रतियोगिता में भाग लिया। पारंपरिक गीतों पर झूला-झूला। तीज क्वीन बनी पूजा कश्यप को महिलाओं द्वारा उपहार वितरित किया गया। पूजा कश्यप ने सभी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी पर्व को आपसी प्रेम व सद्भाव से मनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में जलपान की व्यवस्था की गई। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष प्रतिभा जैन, पूजा कश्यप, अमिता मित्तल, वंदना कपिल, अंजू त्यागी, मंजू जैन, शिवांगी शर्मा, शशि शर्मा, सविता चौधरी आदि महिलाएं मौजूद रही।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here