HomeMarqueeफर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट कराया था अपने नाम, आरोपित दिल्ली से...

फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट कराया था अपने नाम, आरोपित दिल्ली से गिरफ्तार

ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट अपने नाम कराने के आरोपित को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक नवोदय चौक शिवालिक गंगा विहार रोशनाबाद निवासी एक व्यक्ति ने 23 नवम्बर 2023 को पुलिस को तहरीर देकर चार आरोपितों के खिलाफ उसकी मां के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट अपने नाम करना, गाली गलौच करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

एसएसपी के निर्देश पर ईनामी वांछितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने आरोपित को रोहिणी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का नाम पता शिवा निवासी गंगा विहार कॉलोनी थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार बताया गया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular