अम्बेडकरनगर कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल करते हुए जलालपुर तहसील क्षेत्र की प्रीति यादव ने समीक्षा अधिकारी (आरओ) पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।जलालपुर तहसील के विकास कॉलोनी निवासी प्रीति यादव, राजस्व निरीक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मायाराम यादव की पुत्री हैं। प्रीति ने अपनी सफलता का परचम लहराते हुए परीक्षा में 199वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव और जिले का गौरव बढ़ा है।
प्रीति यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ए.पी.बी. इंटर कॉलेज से हाईस्कूल तथा रेडिएंट इंटर कॉलेज, जलालपुर से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने लगातार मेहनत और समर्पण के साथ तैयारी कर यह मुकाम हासिल किया।अपनी सफलता का श्रेय प्रीति ने अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने कहा कि “निरंतर प्रयास, लक्ष्य के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।
प्रतिभा कभी किसी की मोहताज नहीं होती, उसे सही दिशा और मेहनत से निखारा जा सकता है।”प्रीति यादव की इस उपलब्धि पर ग्राम प्रधान संजय राजभर, उमेश यादव, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी यादव, पत्रकार रोहित पाठक, भाजपा अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष सगेलू राम कनौजिया, पत्रकार अरविंद शुक्ला, डॉ. दीपक चतुर्वेदी, लेखपाल अभिषेक यादव, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शोएब सिद्दीकी उर्फ पप्पू, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजीत सिंह, लेखपाल अवनीश कुमार, रजनीश वर्मा सहित कई गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





