मिठौरा ( महराजगंज)। मिठौरा क्षेत्र के वनग्राम कम्पार्ट 27 नर्सरी निवासी 50 वर्षीय हैंडपंप मिस्त्री मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके साथ चल रहे सहयोगी को हल्की चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है और हालत नाजुक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, कलामुद्दीन (50) पुत्र पेशे से हैंडपंप मिस्त्री हैं। वे मंगलवार को अपने सहयोगी छांगुर के साथ मोटरसाइकिल से महराजगंज जा रहे थे।
जैसे ही वे गबडुआ गांव के पास पहुंचे, कि सामने से आ रही एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल की चपेट में आ गए । भिड़ंत इतनी तेज थी कि कलामुद्दीन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि छांगुर को हल्की चोटें आईं। इस सम्बंध में कोतवाली इंस्पेक्टर निर्भय सिंह ने बताया कि मामले से सम्बंधित कोई तहरीर नही मिला है तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जाएगी।





