Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurहमीरपुर अलर्ट: 23 जनवरी को शाम 6 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैक...

हमीरपुर अलर्ट: 23 जनवरी को शाम 6 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैक आउट — घबराएं नहीं, होगी मॉक ड्रिल

आगामी 23 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश दिवस एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा शहर में एक व्यापक ब्लैक आउट मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। यह पूर्वाभ्यास हवाई हमले से बचाव एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) विजय शंकर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मॉक ड्रिल स्पोर्ट्स स्टेडियम, हमीरपुर में आयोजित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सायरन की आवाज या अचानक होने वाले अंधेरे से नागरिक घबराएं नहीं, यह केवल एक अभ्यास है।

बताया गया कि मॉक ड्रिल का प्रदर्शन शाम 5 बजे से शुरू होगा। ठीक शाम 6 बजे हवाई हमले की चेतावनी के रूप में 2 मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन बजाया जाएगा। इसके साथ ही ड्रिल

इस दौरान पुलिस, फायर ब्रिगेड एवं एम्बुलेंस वाहन सायरन बजाते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम की ओर सक्रिय रहेंगे। नागरिक सुरक्षा, पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य और नगर पालिका विभाग संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्यों का सजीव प्रदर्शन करेंगे। इसमें आग बुझाना, क्षतिग्रस्त इमारतों से लोगों को सुरक्षित निकालना तथा घायलों को प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाने जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।

नगर पालिका द्वारा रैन बसेरा को अस्थायी आश्रय स्थल के रूप में तैयार किया जाएगा, जहां प्रभावित लोगों के ठहरने की व्यवस्था होगी।

प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि मॉक ड्रिल के दौरान पूर्ण सहयोग करें, किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और सायरन या पुलिस वाहनों को देखकर पैनिक न फैलाएं। यह अभ्यास भविष्य में किसी भी वास्तविक आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारी के लिए किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular