Saturday, May 4, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurआज मनाया जायेगा गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व

आज मनाया जायेगा गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकाश पर्व

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या नगरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर गुरुद्वारा साहिब में होगे भव्य आयोजन

ललितपुर। श्रीगुरुसिंह सभा के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा ने संयुक्त रूप से बताया कि श्रीगुरु गोविंद सिंह जी महाराज का पवन प्रकाश पर्व मनाया जायेगा। सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिबजी की समाप्ति। अमृतसर से पधारे कीर्तन जत्था करनजीत सिंह द्वारा गुरबाणी के मनोहर कीर्तन उपरांत 12.30 बजे से गुरुजी के लंगर सहभोज का आयोजन होगा। रात्रि के कार्यक्रम में रेहरास साहिब के पाठ की समाप्ति उपरांत बच्चों के कार्यक्रम भव्य आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जायेगा। अमृतसर से पधारे कीर्तन जत्था द्वारा मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। गुरुजी के लंगर की सहभोज की सेवा होगी। इसी क्रम में श्रीनिशान साहिबजी के चोले की सेवा सरदार मनमोहन सिंह मौनी व संजय बिंदु कालरा की ओर से हुई। लंगर की सेवा सरदार सतवंत सिंह भोगल, पर्सन सिंह परमार की ओर से हुई। बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या नगरी में श्रीरामललाजी की प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में सुबह 10 से 12 बजे तक गुरुद्वारा लक्ष्मीपुरा में मुख्य ग्रंथि ज्ञानी युवराज सिंह व मनप्रीत सिंह गुरुवाणी के मनोहर कीर्तन वा अरदास उपरांत गुरुजी के लंगर की सेवा (सहभोज) होगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular