Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeInternationalबुर्किना फासो में चर्च के पास हमले में 24 की मौत

बुर्किना फासो में चर्च के पास हमले में 24 की मौत

बुर्किना फासो में बीते रविवार को हमलावरों ने एक पादरी समेत 24 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और तीन अन्य को अगवा कर लिया। तेजी से अस्थिर होते इस पश्चिम अफ्रीकी देश में एक धार्मिक नेता के खिलाफ यह हमला हुआ है। बाउंदोरे कम्युन के मेयर सिहनरी ओसनगोला ब्रिगाडी ने कहा कि याघा प्रांत के पासनी के कस्बे में यह हमला हुआ।

करीब 20 हमलावरों ने प्रोटेस्टैंट चर्च के पास पुरुषों और महिलाओं को अलग किया और हमला कर दिया। इसमें कम से कम 10 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि बंदूकधारी हमलावरों ने दुकानों से तेल और चावल लूट लिए।


बुर्किना फासो के याघा प्रांत के बाउंदोरे कम्युन के मेयर सिहनरी ओसनगोला ब्रिगाडी ने कहा कि यह हमला, याघा प्रांत के पासनी के कस्बे में यह हुआ। हमला उस समय किया गया जब चर्चा में दुआ की जा रही थी। उन्होंने बताया कि बंदूकधारी हमलावरों ने दुकानों से तेल और चावल लूट लिए।

आक्रमणकारियों ने तीन लोगों को अगवा कर लिया। डोरी में एक सरकारी सुरक्षा अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर कहा कि हमले के बाद गिरजाघर में आग लगा दी गई। हमले में ईसाई और मुस्लिम दोनों धर्मों के लोग मारे गए हैं।

ज्ञात रहे कि अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में हालिया कुछ वर्षों के दौरान आतंकी हमले हुए हैं।यह आतंकी हमले पहले तो इस देश के उत्तर में आरंभ हुए थे किंतु बाद में वहां के पूर्व और केन्द्र में भी फैल गए।

डोरी में एक सरकारी सुरक्षा अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर कहा कि हमले के बाद गिरजाघर में आग लगा दी गई। हमले में ईसाई और मुस्लिम दोनों धर्मों के लोग मारे गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular