Friday, May 15, 2026
spot_img
HomeSliderGT vs RCB: हार के बाद बल्लेबाजों पर बरसे रजत पाटीदार, शुभमन...

GT vs RCB: हार के बाद बल्लेबाजों पर बरसे रजत पाटीदार, शुभमन गिल की पारी के पढ़े कसीदे

आरसीबी को गुजरात टाइटंस ने अपने घर में हरा दिया। इस मैच में आरसीबी के बल्लेबाज बुरी तरह से फेल रहे। मैच के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बल्लेबाजों पर गुस्सा निकाला है।

इस सीजन शानदार फॉर्म में चल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को गुरुवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने अपनी टीम के बल्लेबाजों को कोसा है। उन्होंने साथ ही गुजरात के कप्तान शुभमन गिल की बल्लेबाजी की तारीफ भी की है।

आरसीबी की टीम इस सीजन तूफानी बल्लेबाजी कर रही है, लेकिन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में वह 19.2 ओवरों में 155 रनों पर ही ढेर हो गई। मेजबान टीम के लिए ये टारगेट हासिल करना मुश्किल नहीं रहा। उसने 15.5 ओवरों में ये टारगेट हासिल कर लिया।

पाटीदार को आया गुस्सा

इस हार से आरसीबी के कप्तान काफी निराश दिखे। उन्होंने अप्रत्यक्ष तरीके से अपने बल्लेबाजों को हार का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा, “इस पिच पर ये स्कोर काफी नहीं था, लेकिन हमने जिस तरह से गेंदबाजी की और मैच को खींचा वो एक पॉजिटिव साइन है। पिच पर अच्छी-खासी घास है और इसने तेज गेंदबाजों को मदद की।”

उन्होंने कहा, “जिस तरह से शुभमन ने बल्लेबाजी की वो शानदार थी और इसने हमारे ऊपर दबाव बना दिया। हमने बीच के ओवरों में काफी विकेट गंवाए जिसने हमें बैकफुट पर धकेल दिया।”

अंक तालिका पर नहीं है ध्यान

आरसीबी के पास मौका था कि वह गुजरात को मात देकर पहले स्थान पर काबिज हो जाए, लेकिन वह दूसरे स्थान पर ही है। उसके नौ मैचों में छह हार और तीन जीत के साथ 12 अंक हैं। पाटीदार ने कहा है कि उनका ध्यान अंक तालिका पर नहीं है। उन्होंने साथ ही भुवनेश्वर कुमार की भी जमकर तारीफ की है।

उन्होंने कहा, “भुवनेश्वर कुमार अनुभवी गेंदबाज हैं। उन्होंने पहले हाफ में जिस तरह से गेंदबाजी की वो शानदार है। अभी हमें लंबा रास्ता तय करना है और हम एक बार में एक ही मैच पर ध्यान देंगे। हम टेबल की तरफ नहीं देख रहे हैं। हमारा मकसद अच्छी क्रिकेट खेलना है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular