आज लखनऊ के एस एन ए प्रांगण में जी एस आर एम ग्रुप पारुल आर्ट फेस्ट में सक्रिय सहभागिता निभाई तथा पारुल ग्रामोफोन को स्पॉन्सरशिप प्रदान की, कार्यक्रम में उपस्थित डायरेक्टर फार्मेसी मनिंदर कौर ने बताया कि चेयरमैन डॉक्टर मनोज कुमार गुप्ता एवं वाइस चेयरमैन डॉक्टर कार्तिकेय राज गुप्ता के प्रेरणादायी और दूरदर्शी नेतृत्व में जी एस आर एम ग्रुप शिक्षा, कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है।
आज के इस आयोजन में सफलतापूर्वक ज़िम्मेदारी निभाते हुए मनिंदर कौर ने कहा कि आज इस आयोजन स्थल पर उपस्थित लोगों को बचपन के पारंपरिक खेलों से जोड़ना एक सुखद अनुभव था , जिससे सभी प्रतिभागी अपने सुनहरे बचपन की यादों में लौट आए, आज यहां प्रतिभागियों को मोमेंटो एवं मेडल्स देकर सम्मानित किया गया, जिससे उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना,साथ ही आज के इस आयोजन में उपस्थित युवाओं एवं विद्यार्थियों को करियर काउंसलिंग सेशन के बारे में जी एस आर एम ग्रुप द्वारा जानकारी दी गई, जो जी एस आर एम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन द्वारा पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जाती है।
डायरेक्टर ने बताया कि जी एस आर एम ग्रुप दिन-प्रतिदिन ऐसे अनेक शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज और युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्यरत है और भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ता रहेगा।





