Tuesday, March 18, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurगीता का सार ओएसिस का हुआ भव्य विमोचन

गीता का सार ओएसिस का हुआ भव्य विमोचन

 

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। स्थानीय प्रशांति विद्या मंदिर के सभागार में अशोक कुमार श्रीवास्तव पूर्व प्राचार्य वर्णी जैन इंटर कॉलेज द्वारा गीता की अंग्रेजी में व्याख्या करते हुए लिखी गई पुस्तक ओएसिस का विमोचन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश श्रीवास्तव डायरेक्टर गांधी वोकेशनल कॉलेज गुना एवं अध्यक्षता वंदना श्रीवास्तव डायरेक्टर मिलेनियम हायर सेकेंडरी स्कूल गुना ने की। कार्यक्रम में अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक ओएसिस का विमोचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अवधेश श्रीवास्तव ने कहा गीता हमारे सनातन धर्म का विशेष ग्रंथ है। गीता का सार निकाल कर उसको अंग्रेजी में तैयार करना अपने आप में एक बहुत बड़ा काम है। उन्होंने कहा श्रीवास्तव ने अपने जीवन के बहुमूल्य 7- 8 वर्ष लगाकर इस महत्वपूर्ण कार्य कार्य को पूर्ण किया है। उन्होंने इस कार्य के लिए श्री श्रीवास्तव की भूरी भूरी प्रशंसा की। वंदना श्रीवास्तव ने कहा गीता हमारे जीवन का दर्शन है, गीता हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। उन्होंने कहा कि गीता के उपदेश हमारे जीवन के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि श्री श्रीवास्तव जी, मेरे पिताजी हैं, उनके द्वारा यह कार्य किया जाना अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि उनकी यह किताब बी.एड. एवं एम.एड. के पाठ्यक्रम में भी चलाई जाएगी। इस किताब के माध्यम से छात्राओं को गीता के महत्वपूर्ण उद्देश्यों की सरल रूप में ही जानकारी हो सकेगी। अशोक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मेरे द्वारा लिखी गई किताब ओएसिस के लिखने में बहुत से लोगों का सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे बहुत से छात्रों जिसमें प्रांजल दीक्षित, महिमा पाराशर, शिवानी यादव, नमन श्रीवास्तव का विशेष योगदान है। उन्होंने कहा इस किताब के छापवाने में आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और हमारे दामाद अवधेश श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने सभी के प्रति अपना धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर सुशील कुमार सिन्हा, डा.खेमचंद्र वर्मा, अनिल कुमार श्रीवास्तव, डी.पी.शर्मा, अवध बिहारी कौशिक, अरुण कुमार बबेले, अशोक रिछारिया, संतोष तिवारी, बिपिन बिहारी श्रीवास्तव, विजय सक्सेना, ओंकार सिंह, सजन कुमार शर्मा, संजीव शुक्ला, रमेश तिवारी, प्रवीण सक्सेना, असर ललितपुरी, जहीर ललितपुरी, स्वामी अनुराग, अमर, भरतलाल सेन, रमेश श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, शांति मालवीय, नीरज कुलश्रेष्ठ, नलिनी कुलश्रेष्ठ आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अजय श्रीवास्तव ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular