Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी विंध्याचल में भव्य आतिशबाज़ी एवं रावण दहन कार्यक्रम का किया गया...

एनटीपीसी विंध्याचल में भव्य आतिशबाज़ी एवं रावण दहन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अवधनामा संवाददाता
अवधनामा (सोनभद्र/ब्यूरो) विंध्याचल कर्मचारी कल्याण परिषद वीवा के सौजन्य से एनटीपीसी विंध्याचल के डॉ. अम्बेडकर स्टेडियम में दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में भव्य आतिशबाज़ी एवं रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आतिशबाज़ी शो एवं रावण दहन का आनंद उठाने के लिए परियोजना परिसर में निवास करने वाले कर्मचारी एवं उनके परिवारजन एवं आस-पास के क्षेत्र के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहें। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की व्यवस्था भी की गई थी।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख(विन्ध्याचल)  सुभाष चन्द्र नायक, अध्यक्षा सुहासिनी संघ  श्रोतस्विनी नायक, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  ई सत्य फनी कुमार, उपाध्यक्षा सुहासिनी संघ  सरोजा फनी कुमार, सभी महाप्रबंधकगण, अपर महाप्रबंधकगण, अन्य वरिष्ठ प्रबंधन प्रतिनिधि, उप कमांडेंट सीआईएसएफ  शिव कुमार कुमावत, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारीगण एवं सुहासिनी संघ की वरिष्ठ सदस्याएँ उपस्थित रही।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला प्रशासन की ओर से जिला मजिस्ट्रेट, सिंगरौली  राजीव रंजन मीना, जिला अधिक्षक, सिंगरौली  वीरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहें।
रावण दहन के पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें सीता हरण से लेकर राम रावण युद्ध एवं अन्य मनोहारी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसका उपस्थित सभी लोगों नें भरपूर आनंद उठाया एवं इसे खूब सराहा। तत्पश्चात आतिशबाज़ी शो एवं रावण दहन किया गया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular