इटावा। भारत स्काउट और गाइड, उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में स्थानीय जनपद में आयोजित सात दिवसीय बेसिक एवं एडवांस स्काउट मास्टर व गाइड कैप्टन प्रशिक्षण शिविर का गौरवपूर्ण समापन हुआ।यह शिविर जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला मुख्यायुक्त अतुल कुमार सिंह,उपाध्यक्ष एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार एवं सहायक संगठन आयुक्त(स्काउट गाइड)कानपुर मण्डल मयंक शर्मा तथा जिला सचिव रविंद्र सिंह यादव के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
कुशल नेतृत्व के लिए तैयार हुए शिक्षक इस सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए कुल 89 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।शिविर का मुख्य उद्देश्य भविष्य के लिए कुशल और अनुशासित नेतृत्व तैयार करना रहा। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों का विवरण निम्नलिखित है:बेसिक कोर्स:30 स्काउट मास्टर और 33 गाइड कैप्टन।
एडवांस कोर्स:19 स्काउट मास्टर और 09 गाइड कैप्टन।कड़े अनुशासन में मिला प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं को स्काउटिंग के सिद्धांतों, कड़े अनुशासन और सेवा भाव का पाठ पढ़ाया गया।प्रशिक्षण सत्रों का संचालन अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में हुआ:
एडवांस प्रशिक्षण:लीडर ऑफ द कोर्स दिग्विजय पचौरी(एल.टी.)एवं कुसुम वर्मा (ए.एल.टी.)बेसिक प्रशिक्षण:लीडर ऑफ द कोर्स अच्युत कुमार त्रिपाठी (ए.एल.टी.)व स्वीटी मथुरिया (ए.एल.टी.)के मार्गदर्शन में पूर्ण हुआ। समापन अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षक अब अपने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को बेहतर नागरिक बनाने और उनमें अनुशासन व सेवा की भावना भरने में सक्षम होंगे।इस अवसर पर बलिया से प्रशिक्षक नफील अख्तर आजाद,विपिन कुमार,मंजूलता,सुनील कुमार,अर्चना चौधरी,राजकुमार, कुलदीप कुमार,नारायण दत्त दीक्षित,अताउर्रहमान,संजू शंखवार, का सराहनीय सहयोग रहा।





