विद्यालय की छात्राओं ने गीत संगीत की प्रस्तुति से देकर बांधा समा
महोबा। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में सोमवार को स्थापना दिवस एवं वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गजल भारद्वाज रहीं। विद्यालय की छात्राओं ने गीत संगीत की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। बच्चों ने नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा पौधरोपण एवं मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शुरूआत कराई, इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत और शानदार प्रस्तुत किया, नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय में आयोजित विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं हिंदी प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा व्यावसायिक लैब का फीता काटकर उद्घाटन भी किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बुंदेली गीत, जनजातीय नृत्य, आत्मरक्षा प्रदर्शन (नारी सशक्तिकरण), योगासन, विभिन्न प्रांतीय नृत्य, देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ शामिल रहीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यालय के प्राचार्य महिपाल सिंह ने मुख्य अतिथि का औपचारिक स्वागत किया एवं विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में वरिष्ठ शिक्षक आरके गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा कार्यक्रम का राष्ट्रगान के साथ समापन कराया।





