Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLakhimpurभव्य भण्डारे का किया गया आयोजन

भव्य भण्डारे का किया गया आयोजन

अवधनामा संवाददाता’

मोहम्मदी-खीरी। दूसरे बड़े मंगल के मौके पर कोतवाली प्रभारी अम्बर सिंह ने अपने समस्त स्टाफ के सहयोग से थाने के पास स्टाल लगाकर एक भव्य भण्डारे का आयोजन किया। भण्डारे में हलवा, छोला चावल, कढी, शरबत, तरबूज, केला, संतरा, लडडू आदि तमाम तरह का प्रसाद पुलिसकर्मियों ने वितरित किया। कोतवाली प्रभारी अम्बर सिंह ने बताया भंडारा तकरीबन 11 बजे से शुरू होकर प्रभु की इच्छा तक चलता रहा। प्रसाद वितरण में समस्त स्टाफ ने अपना योगदान दिया तथा लोगों ने बढ़-चढ़कर प्रसाद ग्रहण किया। ऐसा कोई पहली बार नहीं देखने को मिला अपितु समय-समय पर पुलिस एवं जनता के बीच स्थापित होता रहा है। प्रशासन समन्वय द्वारा छोटे-छोटे कार्यक्रम जनता के बीच कराए जाते रहे है। भक्तों को प्रसाद वितरण करने वालों में कस्बा चैकी इंचार्ज दीपक राठौर, रामपुर मिश्र चैकी इंचार्ज रामवीर सिंह, एसआई देशराज सिंह, एसआई रूद्र प्रताप सिंह, एसआई सुनील कुमार पवार, एसआई अवनेश कुमार, एसआई स्वाति देवी, एसआई सुनील कुमार, रंजीत पाल सिंह, विशाल कुशवाहा, पंकज कुमार, ब्रज मौर्य, पुनीत कुमार सहित समस्त स्टाफ थाने का मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular