Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurस्वर्ण जयन्ती रथयात्रा का जिले में हुआ भव्य आगमन

स्वर्ण जयन्ती रथयात्रा का जिले में हुआ भव्य आगमन

अवधनामा संवाददाता

व्यापारियों की समस्याओं पर लामबंद है व्यापारी : मुकुन्द मिश्रा

सहारनपुर से शुरू होकर लखनऊ में समापन होगी रथयात्रा
संगठन के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयन्ती वर्ष मना रहा उद्योग व्यापार मण्डल

ललितपुर। उ.प्र. उद्योग व्यापार मण्डल (रजि.) वर्ष 2023 में अपनी स्थापना के 50 वें पूर्ण कर रहा है। इस वर्ष को व्यापारी स्वर्ण जयन्ती वर्ष के रूप में मना रहे हैं। बीती 13 मार्च को व्यापार मण्डल द्वारा स्वर्ण जयन्ती रथयात्रा का शुभारंभ सहारनपुर से किया गया था। यह यात्रा सोमवार को ललितपुर पहुंची, जिसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा व प्रदेश चेयरमैन महेन्द्र जैन मयूर कर रहे थे। वहीं जिले में प्रवेश करते ही यात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी ने किया। रथयात्रा झांसी-ललितपुर नेशनल हाई-वे किनारे स्थित एक होटल में पहुंची, जहां प्रदेश अध्यक्ष ने व्यापारियों को संबोधित किया। तदोपरान्त पत्रकारों से वार्ता करते हुये प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी बात को रखा।
प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा ने बताया कि स्वर्ण जयन्ती रथयात्रा 13 मार्च को उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर से शुरू हुयी थी, जो कि उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों व 310 तहसीलों से होकर बड़ी ही भव्यता से निकाली जा रही है। इस यात्रा का लखनऊ पहुंच कर समापन होगा। 13 मार्च 2023 से सहारनपुर से व्यापारी स्वाभिमान यात्रा नामक रथ यात्रा प्रारम्भ हुयी थी, जो पूरे प्रदेश में पहुंचने का कार्य कर रही है। यात्रा के ललितपुर पहुंचने पर जिले के व्यापारी नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। तदोपरान्त तालबेहट में भी व्यापारी नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान 45 मिनिट की एक फिल्म व्यापार मण्डल के स्वार्णिम इतिहास इसमें प्रदर्शित कर दिखाया गया। यात्रा ने ललितपुर के प्रमुख मार्गो पर भ्रमण किया। यात्रा में एक डिजिटल स्थ व सुझाव पेटी भी साथ रही। जिसमें आम व्यापारी अपनी समस्याओं से संगठन को अवगत कराने का काम किया। जिन समस्याओं को व्यापार मण्डल केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियों के माध्यम से समाधान कराने का कार्य किया जायेगा। जिले के प्रमुख वरिष्ठ व्यापारी, समाज सेवियों को जिला इकाई द्वारा सम्मानित किया गया। व्यापारी पितामह श्रद्धेय श्याम बिहारी मिश्रा की जयंती 8 मई 2023 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रथ यात्रा (जो कि सम्पूर्ण प्रदेश का भ्रमण करके पहुंचेगी) उसका समापन किया जायेगा। रथयात्रा भ्रमण करते हुए महरौनी नगर से बानपुर होते हुये टीकमगढ़ (म.प्र.) बस स्टेण्ड पर पहुँचेगी जहां पर टीकमगढ़ के व्यापारियों के द्वारा एक स्वागत कार्यक्रम किया जायेगा। तत्पश्चात यात्रा महोबा के लिये प्रस्थान करेगी। सितम्बर 2023 में कानपुर नगर में व्यापारियों का एक विशाल व्यापारी सम्मेलन होगा जिसमें लगभग 25000 व्यापारियों की सहभागिता होगी। जिस सम्मेलन में केन्द्र व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद होगे। 23-24 दिसम्बर 2023 करो बरेली जनपद में स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन किया जायेगा। जिसमें व्यापारी हितो में शहीद हुए व्यापरियों के परिजनों को व रथ यात्रा, व्यापारी सम्मेलन व स्वर्ण जयंती वर्ष के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिलो को सम्मानित किया जायेगा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री डा.दिलीप सेठ, राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश चेयरमैन महेन्द्र जैन मयूर, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र वर्मा, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कंसल, राजेन्द्र शुक्ला, रामकिशोर मिश्रा, श्याम मोहन दुबे, टीकमचंद्र सेठिया, युवा प्रदेश महामंत्री सन्त मिश्रा, युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी, प्रदेश संगठन मंत्री लखनलाल अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप त्रिपाठी, जिला महामंत्री अनिल जैन अंचल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुन्नालाल सैदपुर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष केदारनाथ तिवारी, संयुक्त महामंत्री अभय जैन, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक जैन मयूर पार्षद, नगराध्यक्ष महेश जैन मोनू, युवा नगर अध्यक्ष मज्जू सोनी, आई.टी.सेल जिलाध्यक्ष अंकित सतभैया, सतीश जैन बंटी, पंकज बिरधा के अलावा अनेकों व्यापारी नेता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular