Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeराज्यपाल बागडे ने राजभवन में झण्डारोहण किया

राज्यपाल बागडे ने राजभवन में झण्डारोहण किया

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को राजभवन में स्वतंत्रता दिवस पर झण्डारोहण किया। उन्हें आरएसी गारद की सलामी दी। राज्यपाल बागडे ने इस दौरान राजभवन परिसर स्थित राजकीय विद्यालय के उच्च प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों को पुस्तकें और मिठाई वितरित की। उन्होंने स्वाधीनता दिवस की सभी को बधाई देते हुए राष्ट्र की समृद्धि और सम्पन्नता के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने बाद में राजभवन स्थित औषधीय उद्यान में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत पौधा भी लगाया। राज्यपाल ने स्वाधीनता दिवस पर राजभवन में युद्ध स्मारक के रूप में टी-55 का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक यह टैंक देश की सेना के पराक्रम का प्रतीक है।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल, प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर सहित राजभवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular