Thursday, October 30, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसरकारी एक एक बाढ़ पीड़ित के साथ, स्थाई समाधान को सरकारी प्रयासरत-...

सरकारी एक एक बाढ़ पीड़ित के साथ, स्थाई समाधान को सरकारी प्रयासरत- योगी आदित्यन

महादेवा पहुंच कर सीएम ने की पूजा अर्चना

रामनगर बाराबंकी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ पीड़ितों के दर्द को कम करते हुए कहा कि बाढ़ से स्थाई राहत दिलाने के लिए सरकार बेहतर कॉलोनी बनवाएगी। इसके लिए योजना पर काम चल रहा है। यूपी की सरकार एक एक बाढ़ पीड़ित के साथ खड़ी है।
सीएम बुधवार को बाराबंकी जिले के तहसील रामनगर स्थित ऑडिटोरियम में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ ही राहत सामग्री के वितरण के लिए आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार एक एक बाढ़ पीड़ित के साथ खड़ी है। बाराबंकी में बाढ़ के स्थाई हल के लिए कॉलोनी बनाकर देने की योजना बना चुकी है। बांध के इस पार बाढ़ पीड़ितों को बसाने के लिए प्रशासन द्वारा घर बनाकर दिए जाने की योजना है और यदि बाढ़ पीड़ित तैयार होते हैं तो हम एक अच्छी कॉलोनी यहां पर बसाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के 75 जनपदों में से 37 जनपदों में सामान्य से कम बारिश हुई है या सूखे के हालात है। जबकि बाकी जनपदों में से कुछ में बाढ़ या अन्य आपदाएं आई हैं। योगी ने कहा कि बाढ़ का खतरा अभी सितंबर तक है। नदी जिन नए स्थान पर कटान कर रही है वहां बरसात के बाद कार्य योजना बनाकर काम किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ऑडिटोरियम में बुलाए गए बाढ़ पीड़ितों को राहत किट का वितरण किया। उन्होंने बाढ़ से प्रभावित लोगों से सीधा संवाद भी किया। कार्यक्रम के बाद रक्षाबंधन के पावन पर्व एवं श्रावण मास की पूर्णिमा के अवसर पर आज मुख्यमंत्री ने महादेवा स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर सबके सुख-शांति और समृद्धि के लिए कामना भी की। इस दौरान सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, पूर्व विधायक शरद अवस्थी भी उपस्थित रहे।
फोटो न1

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular