Tuesday, March 24, 2026
spot_img
HomeMarquee400 लीटर दूध के साथ गोवर्धन पूजा पर्व संपन्न

400 लीटर दूध के साथ गोवर्धन पूजा पर्व संपन्न

अवधनामा संवाददाता 

सोनभद्र/ब्यूरो मंगलवार को वीर लोरिक पत्थर परिसर मारकुंडी घाटी मे विराट गोवर्धन पूजा का आयोजन हुआ। गोर्वधन पूजा समिति के नेतृत्व में धूम धाम से गोर्वधन पूजा का शुभारंभ कराया गया। पूजा पतिवाह बाबा राजेंद्र यादव ने शुरू किया। राजेंद यादव बाबा ने खौलते दूध से स्नान किया और अपने मस्तक से नारियल फोड़ा। तथा भविष्यवाणी किया की सरकार में वक्त के साथ परिवर्तन संभव है। पूजन के बाद सभा का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री कैलाश नाथ सिंह यादव और विशिष्ठ अतिथि लकी यादव जौनपुर विधायक थे। सभा में पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा,पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय यादव, सोनांचल संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन लाल यादव, पूर्व प्रधान तेजधारी यादव,पूर्व चेयरमैन सईद कुरेशी, सुनील गोंड, मारकुंडी संजय यादव,
परमेश्वर यादव, कमला यादव, चंद्र भूषण यादव, लालब्रत यादव आदि लोग उपस्थित थे।। कार्य क्रम की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव तथा संचालन एडवोकेट दयाराम यादव ने किया।। इसके उपरांत दंगल हुआ।।
बताया गया कि वीर लोरिक वीर योद्धा थे, उन्होंने अगोरी किले पर सर्व समाज के लोगों को साथ लेकर आताताई राजा मुलागत को आक्रमण करके हराया और मंजरी के अस्मिता की रक्षा किया और इसी वीर लोरिक पत्थर पर मंजरी से व्याह कर अपने साथ बलिया लेकर गए। वीर लोरिक पत्थर वीर लोरिक और मंजरी के प्यार की निशानी है, मंजरी के कहने पर वीर लोरिक ने इस विशाल पत्थर को अपने तलवार से काटा है और दोनो पत्थर आपस मे न सटने पाए मंजरी ने एक पत्थर का बड़ा टुकड़ा दोनो पत्थरों के बीच में डाल दीया जो आज भी वीर लोरीक पत्थर के बीचों बीच विराज मान है। मौके पर परमेश्वर यादव, चंद्रभूषण यादव, संजय यादव, लालब्रत यादव और कमला यादव मौजूद थे।
वीर लोरिक पत्थर परिसर को इको प्वाइंट पर्यटन कनेक्टिविटी से जिला प्रशासन जोड़े और वीर लोरिक पत्थर परिसर को पर्यटनविराट का दर्जा दे उत्तर प्रदेश सरकार।। यह बातें वीर लोरिक पत्थर परिसर में आयोजित गोवर्धन पूजा के दौरान गोर्वधन पूजा समिति के संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य रोशन लाल यादव ने कहा। इस मौके पर दयाराम सिंह चंद्रभूषण परमेश यादव कमल यादव इंद्रजीत डॉ लाल भरत यादव गौतम यादव रमेश सिंह राम ब्रिज ओम प्रकाश विजय कुमार यादव सहित आने लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular