Sunday, October 12, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurGorakhpur News: किराए के मकान में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी,...

Gorakhpur News: किराए के मकान में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गोरखपुर के झंगहा में एक किराए के मकान में 45 वर्षीय संतोष मद्धेशिया का सड़ा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृतक की पत्नी ने बताया कि वह दशहरा से पहले अपने मायके गई थी और लौटने पर उसने पति का शव पाया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

गहिरा बरन टोला में उस समय हड़कंप मच गया जब किराए के मकान में रहने वाले 45 वर्षीय संतोष मद्धेशिया का शव कमरे में पड़ा मिला। शव पूरी तरह से सड़ चुका था और दुर्गंध उठ रही थी। घटना की सूचना पर झंगहा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

मूल रूप से देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना के सौना निवासी संतोष मद्धेशिया पत्नी और दो बेटों के साथ गहिरा बरन टोला में रहते थे। वह तरकुलहा क्षेत्र में सोखैती (पूजा-पाठ) कराने का कार्य करते थे और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

संतोष की पत्नी पूजा मद्धेशिया ने पुलिस को बताया कि वह दशहरा से पूर्व अपने मायके, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव, रिश्तेदारों के यहां गई हुई थी। इस दौरान पिछले कई दिनों से पति से बात नहीं हो पा रही थी। शुक्रवार को जब वह घर लौटी और आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।

चहारदीवारी फांदकर अंदर जाने पर देखा कि उसके पति संतोष का शव कमरे में पड़ा था, जिससे दुर्गंध आ रही थी। घटना की सूचना झंगहा पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंची।

पत्नी पूजा ने बताया कि उसकी और संतोष की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो बेटे तीन वर्षीय राज और दो वर्षीय सत्यराज हैं। झंगहा थाना प्रभारी जयंत कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular