Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshयुवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्‍या

युवक की लाठी-डंडे से पीटकर हत्‍या

हत्या करने वाले 4 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोरखपुर। बड़हलगंज थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक युवक की लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है।
घटना स्थल पर पहुंचे गोला सीओ श्यामदेव बिंद ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कई ग्रामीणों से पूछताछ की।
घटना बड़हलगंज थान क्षेत्र के ओझवली गांव की है। 22 वर्षीय युवक करन के पिता हरिश्चंद्र ने बताया कि शनिवार की रात नौ बजे उनका बेटा घर से निकला था। रात भर उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार की भोर में वह बुरी तरह लहूलुहान हालत में गिरते-पड़ते घर पहुंचा।
उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। शरीर के सारे अंगों  पर  गम्भीर चोट थी। उसकी बाईं आंख भी फोड़ दी गई थी। पूछने पर करन ने बताया कि गांव के नगीना यादव, रामभवन यादव, पिन्टू यादव, अवधेश यादव ने उसे बैसुखिया देवारा बुलाया था। वहां उस पर एक लड़की से गलत सम्‍बन्‍ध का आरोप लगाते हुए मारने-पीटने लगे। करन उन्‍हें सफाई देता रह गया कि उसका उस लड़की से कोई सम्‍बन्‍ध नहीं है।
बुरी तरह घायल अवस्‍था में हरिश्चंद्र अपने बेटे को लेकर सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र बड़हलगंज पहुंचे जहां  डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ कर रही है। करन बेंगलुरु में पेंट पालिस का काम करता था। वह लॉकडाउन के पहले चरण में घर आया था।
वहीं पुलिस ने हत्या के मामले में 5 घंटे के अंदर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular