Tuesday, October 28, 2025
spot_img
HomeLucknowदीपावली से पहले शिक्षामित्रों को खुशखबरी, सीधे खाते में आएगा मानदेन का...

दीपावली से पहले शिक्षामित्रों को खुशखबरी, सीधे खाते में आएगा मानदेन का भुगतान

उत्तर प्रदेश के 1,29,853 शिक्षामित्रों को दीपावली से पहले मानदेय मिलेगा। राज्य परियोजना कार्यालय ने सितंबर के मानदेय के लिए 129 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की है, जो सीधे उनके बैंक खातों में जाएगी। यह भुगतान केवल उन्हीं शिक्षामित्रों को होगा जो वित्तीय वर्ष 2024-25 में समग्र शिक्षा के अंतर्गत आते हैं। जिला स्तर पर पारदर्शिता बनाए रखने और रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।

लखनऊ। दीपावली से प्रदेश के 1,29,853 शिक्षामित्रों को मानदेय मिल जाएगा। राज्य परियोजना कार्यालय ने सितंबर के मानदेय भुगतान के लिए 129 करोड़ 33 लाख 20 हजार रुपये की धनराशि जारी कर दी है। यह धनराशि सभी जिलों को भेजी गई है, ताकि शिक्षामित्रों को समय पर उनका मानदेय मिल सके।

राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने इस संबंध में सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानदेय का भुगतान सीधे शिक्षामित्रों के बैंक खातों में किया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं शिक्षामित्रों को भुगतान किया जाएगा, जिन्हें वित्तीय वर्ष 2024-25 में समग्र शिक्षा के अंतर्गत मानदेय दिया गया था। किसी नए या अपात्र शिक्षामित्र को इस धनराशि से भुगतान नहीं किया जाएगा।

जिलास्तर पर प्राप्त धनराशि का उपयोग पारदर्शी तरीके से किया जाए और हर माह की व्यय रिपोर्ट व अवशेष धनराशि की जानकारी राज्य परियोजना कार्यालय को भेजी जाए। साथ ही यह जानकारी प्रबंध पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

राज्य परियोजना कार्यालय ने इससे पहले अगस्त के मानदेय के भुगतान के लिए भी जिलों को निर्देश दिए थे कि उपलब्ध धनराशि से भुगतान कर शेष आवश्यकता की मांग भेजी जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular