Wednesday, April 22, 2026
spot_img
HomeSliderयूपी के इस शहर में 10 हजार उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, नए...

यूपी के इस शहर में 10 हजार उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, नए राशन कार्ड बनने का रास्ता साफ

आगरा में अब देहात क्षेत्र में भी राशन कार्ड बन सकेंगे जिससे 10 हजार से अधिक पात्र लोगों को लाभ मिलेगा। आयकरदाता और वाहन स्वामियों की सूची के आधार पर अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं। पात्र लोग जनसेवा केंद्र से आवेदन कर सकते हैं। जिला पूर्ति अधिकारी ने बाहरी व्यक्तियों से बचने की सलाह दी है।

आगरा। शहर में ही नहीं अब देहात क्षेत्र में भी राशन कार्ड बनने का रास्ता साफ हो गया है। 10 हजार से अधिक पात्र लोगों को ग्रामीण क्षेत्र में राशन कार्ड बन सकेंगे। इसके लिए किसी भी जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

देहात क्षेत्र में राशन कार्ड का लक्ष्य लगभग पूर्ण था, इसलिए राशन कार्ड नहीं बन पा रहे थे। अब नया राशन कार्ड बनवाए जाने का भरपूर मौका है।

आयकरदाता और वाहन स्वामियों के निरस्त किए जा रहे हैं राशन कार्ड

गरीबों के हक के राशन को अमीर खा रहे हैं। ऐसे लोगों की संख्या 10 हजार से अधिक हैं। शासन स्तर से वाहन स्वामी और आयकरदाताओं की सूची मिली है। उसके आधार पर सर्वे का कार्य चल रहा है। इनके राशन कार्ड निरस्त होना निश्चित है। उनके स्थान पर पात्र लोगों को नया राशन कार्ड बनवाए जाने का मौका मिल सकेगा।

शहरी क्षेत्र के साथ ही देहात में भी मिलेगा राशन कार्ड बनवाने का मौका

अभी तक देहात क्षेत्र में नया राशन कार्ड बनवाना मुश्किल था। आयकरदाता और वाहन स्वामियों की सूची मिलने के बाद यह संभव है। पात्र लोगों को आधार कार्ड शहर के साथ ही देहात क्षेत्र में भी मौका मिल सकेगा।

ये है स्थिति

कुल सरकारी राशन की दुकान- 1247

  • अंत्योदय राशन कार्ड धारक शहरी क्षेत्र में 2503, देहात क्षेत्र में -7062
  • पात्र राशन कार्ड धारक, शहरी क्षेत्र में 284940, देहात क्षेत्र में -460818

कुल यूनिट- 3047969

“किसी भी जनसेवा से आवेदन कर सकते हैं। जांच के बाद पात्र लोगों का राशन कार्ड जरूर बनाया जाएगा। बाहरी व्यक्ति के चक्कर में न पड़े। आनंद कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular