HomeEntertainmentअच्छी फिल्में ही समाज का आईना है

अच्छी फिल्में ही समाज का आईना है

अवधनामा संवाददाता

लखनऊ। टी सीरीज लव फिल्म्स और वीबी फिल्म्स ने कुत्ते फिल्म की लांचिग कर महफिल ए खास सन एंड सैंड होटल में सजाई। गुलज़ार साहब विशाल भारद्वाज रेखा भारद्वाज और फिल्म के सभी कलाकार मौजूद थे। ये जानकारी लेखिका नम्रता शुक्ला ने दी और बताया कि रेखा भारद्वाज और विशाल भारद्वाज ने अपनी गायिकी से उपस्थित लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कुत्ते फिल्म की टीम ने अपना अनुभव गुलज़ार साहब के साथ शेयर किया। जैसे तब्बू ने बताया कि वह गुलज़ार साहब से कैसे मिली और कैसे विशाल भारद्वाज के प्रोडक्शन से जुड़ी। अर्जुन कपूर ने बताया कि इतनी अच्छी फिल्म उनकी झोली में गिरी उन्होंने माना कि यह नए साल का तोहफा है। गुलज़ार साहब ने विशाल भारद्वाज को अपना बेटा बोला और उनके बेटे आसमान को अपना पोता बताया। गुलज़ार ने कहा कि आसमान ने इस फिल्म में बहुत अच्छा काम किया है और आगे भी वह अच्छी फिल्में देता रहेगा। आसमान ने गुलज़ार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया कहा कि मेरी तुलना पिता से न की जाए और सभी लोग इस फिल्म को थिएटर में जाकर देखे । महफिल ए खास देर रात तक चलती रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular