पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा 171 खोये मोबाइल को बरामद कर पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने मोबाइल स्वामियों को किये सुपुर्द

0
331

गोण्डा। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में खोये हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु सर्विलांस टीम एवं समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों के नेतृत्व में टीमों का गठन कर 03 दिवसीय अभियान चलाते हुये जनपदीय सर्विलांस टीम द्वारा सभी थानों से समन्वय स्थापित कर भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की प्रतिदिन मॉनीटरिंग की गई।

इस क्रम में जनपदीय पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न कम्पनियों जिनमें एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, टेक्नो, रेडमी, वन प्लस आदि कंपनियों के गुमशुदा 171 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किये गये, जिन्हें आज दिनांक 01.01.2026 को पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल द्वारा उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया। अपने खोये हुए मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर मोबाइल धारकों द्वारा पुलिस अधीक्षक गोण्डा एवं जनपदीय पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे अपने मोबाइल फोन में ‘संचार साथी’ एप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर लें, जिससे भविष्य में मोबाइल खो जाने की स्थिति में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त होती रहें।

मोबाइल खोने की स्थिति में मोबाइल की बिल/आईएमईआई, आधार कार्ड एवं पहचान पत्र के साथ अपने स्थानीय थाने पर उपस्थित होकर सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। मोबाइल मिलने की स्थिति में पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही की सूचना पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होती रहेगी।

जनपदीय मुख्यालय एवं थानों द्वारा आगे भी इसी प्रकार साप्ताहिक मोबाइल वितरण कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे। पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली सर्विलांस टीम को पुरस्कृत किये जाने की घोषणा भी की गई।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here