HomeMarqueeबेटी बचाओ बेटी पढाओ के अन्तर्गत बालिकाओ को प्रशिक्षण दिया गया

बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अन्तर्गत बालिकाओ को प्रशिक्षण दिया गया

सम्भल-  अवधनामा जिला प्रोबेशन अधिकारी चंद्र भूषण ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के  दिशानिर्देशों के क्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आयोजित आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण के अंतर्गत आज दिनांक 13-2-2025 को पीएम श्री विद्यालय पाठकपुर में छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिससे कि वह विपरीत परिस्थितियों में विरोधी का डटकर मुकाबला कर सकें, जिला ताइक्वांडो सचिव सुरेश कुमार व महिला ताइक्वांडो खिलाड़ी ज्योति ने साइड किक, फेस पंच, लेग राइस, वन हैंड सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग दी, छात्राएं आत्मरक्षा सीखने में काफी उत्साहित हैं व नियमित काफी संख्या में उपस्थित हैं, प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रत्येक बेटी अपनी सुरक्षा करने में सक्षम हो इसके लिए लगातार विद्यालयों में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, छात्राओ को प्रशिक्षण के साथ-साथ सरकार और महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के हितार्थ यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, घरेलू हिंसा, छात्रवृति आदि चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ और अन्य ब्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular