डॉक्टर्स डे पर जायंट्स ग्रुप ने डॉक्टर्स को किया सम्मानित

0
289

इटावा। डॉक्टर्स डे पर जेके हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर मनोज यादव,डीएमसी हॉस्पिटल इटावा के डायरेक्टर डॉक्टर संजीव यादव बाल रोग विशेषज्ञ व उनकी पत्नी महिला चिकित्सक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तृप्ति यादव,श्री कृष्णा हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर देवेंद्र यादव को जायंट्स ग्रुप ऑफ़ दतावली डायमंड के अध्यक्ष सुभाष चंद्र,बृजेश यादव एवं समस्त पदाधिकारियों ने उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।

समाजसेवी सुभाष चंद्र ने कहा कि डॉक्टरों की स्वस्थ समाज में अहम भूमिका होती है,जिस देश में योग्य डॉक्टर होते हैं वह समाज व देश आर्थिक,सामाजिक राजनीतिक व धार्मिक क्षेत्र में बहुत तरक्की करता है।उन्होंने कहा कि स्वस्थ मस्तिष्क में ही स्वस्थ विचार आते हैं और स्वस्थ विचारों से ही समाज को सही दिशा दी जा सकती है,इसलिए हमारे देश के विकास के लिए योग्य डॉक्टरों की महिती आवश्यकता है।

कुशल डॉक्टर हमारे समाज व देश को एक नई दिशा देने का कार्य करते हैं,पुरानी कहावत है कि डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं।इस अवसर पर मानव कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जग रामाचार्य, प्रोफेसर शिवराज सिंह यादव,उमेश यादव प्रधानाचार्य व अन्य लोग मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here