HomeNationalकान्हा जन्माेत्सव के लिए भक्तगण उत्साहित, घराें-मंदिरों में श्रीकृष्ण आगमन की तैयारियां...

कान्हा जन्माेत्सव के लिए भक्तगण उत्साहित, घराें-मंदिरों में श्रीकृष्ण आगमन की तैयारियां जाेराें पर

घरों एवं मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। भक्त गण बड़े श्रद्धाभाव से कृष्ण जन्म के उपलक्ष्य में उपवास रखकर सुख समृद्धि, शांति और संपन्नता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

लखनऊ चुंगी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ महाभिषेक दूध, दही, घी, शहद चीनी और पंचामृत से किया जायेगा। पूजन और महाआरती में राकेश अग्रवाल और मीरा अग्रवाल की सहभागिता रहेगी। पूजन आचार्य मैथिली शरण शास्त्री कराएंगे। इस अवसर पर भगवान का भव्य शृंगार किया जा रहा है।शाम से मध्य रात्रि तक भजनों से पूरा मंदिर प्रांगण भक्तिमय हो जायेगा। रात के 12 बजते ही घंटा घड़ियाल नगाड़े आदि बजने लगेंगे।

जन्माष्टमी की तैयारियों के लिए श्रद्धालु रविवार से ही जुटे हैं। इसलिए रविवार को झांकी सजाने के लिए सामग्री खरीदने वालों की भीड़ दुकानों पर लगी रही। आज साेमवार के दिन में भी खरीदारी हो रही है। शाम को झांकी के सजाकर रात में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

विदित हो कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इसदिन झांकी सजाकर रात्रि बारह बजे तक भजन कीर्तन होते हैं। ठीक बारह बजे जन्मोत्सव का आयोजन किया जाता है। झांकी सजाने के लिए झूला, सजावट की झालर, गुलदस्ते, अबरी, माला, लड्डू गोपाल, भगवान के कपड़े, पूजन सामग्री आदि खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रहती है।

जन्माष्टमी में रामदाना, पगी हुई मेवा का विशेष भोग लगाया जाता है। वैसे तो रामदाना घरों में भूना जाता है लेकिन व्यस्तता के चलते अब भूना रामदाने की मांग बढ़ गई है। इसलिए बाजार में भूना हुआ रामदाना भी उपलब्ध है। इसके अलावा खीरे, केले, अमरूद सहित विभिन्न फलों की भी मांग बढ़ी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular