आज़मगढ़। वॉलीबॉल टीम भावना, जोश और लय का खेल।” को अंगीकार करते हुए शारीरिक संवर्धन हेतु करतालपुर स्थित जी डी ग्लोबल स्कूल में सदन स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन भव्यपूर्वक हुआ। प्रतियोगिता का प्रारंभ विद्यालय की निदेशिका श्रीमती स्वाति अग्रवाल, प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक श्री श्रीश अग्रवाल ने प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली भुस्कुटे के साथ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए किया। प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली भुस्कुटे ने वॉलीबॉल खेल के सभी खिलाड़ियों से परिचयात्मक रूप से मुखातिब हुई। सदन स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता पहला मैच मार्स सदन तथा यूरेनस सदन के मध्य हुआ। जिसमें यूरेनस सदन के छात्रों ने 2-1सेट्स से विजय प्राप्त की। इसी प्रकार दूसरा मैच वीनस सदन एवं नेप्चून सदन के मध्य हुआ जिसमें वीनस सदन ने भी 2-1सेट्स से विजय श्री का खिताब हासिल किया।
फाइनल मैच दोनों विजेता टीम वीनस सदन और यूरेनस सदन के मध्य हुआ जिसमें यूरेनस सदन के छात्रों ने अपनी विजय पताका फहरायी। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती स्वाति अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए संदेश दिया कि वॉलीबॉल जैसे उत्कृष्ट टीम खेल में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल केवल जीतने या हारने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का सर्वोत्तम साधन है। प्रबंधक श्री गौरव अग्रवाल ने अपना आशीर्वचन देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अभिन्न हिस्सा हैं। वॉलीबॉल हमें सिखाता है कि सफलता अकेले के प्रयास से नहीं, बल्कि एकजुट होकर, एक-दूसरे पर विश्वास रखकर मिलकर हासिल की जाती है। यही भावना जीवन के हर क्षेत्र में सफलता का मूल मंत्र है।हमें खेल भावना को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए।
कार्यकारी निदेशक श्री श्रीश अग्रवाल ने खिलाड़ियों को प्रेरणा देते हुए कहा खेल जीवन में संतुलन, समर्पण और सहयोग की भावना पैदा करते हैं।खिलाड़ियों द्वारा वॉलीबॉल खेल में दिखाया गया उत्साह, अनुशासन और टीम भावना प्रशंसनीय है। खेल-कूद न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि आत्मविश्वास, नेतृत्व और सहयोग की भावना भी विकसित करता है। प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली भुस्कुटे ने अपने उद्बोधन में बताया कि यह गर्व का विषय है कि खेल-कूद विद्यार्थी जीवन का अभिन्न अंग है। यह न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी सशक्त बनाता है। वॉलीबॉल जैसे सामूहिक खेल विद्यार्थियों में सहयोग, नेतृत्व और एकजुटता की भावना विकसित करते हैं। मुझे गर्व है कि हमारे विद्यालय के खिलाड़ी समर्पण और खेल भावना के साथ निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।





