Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeताजमहल में जब बच्चों ने तेज आवाजा में गायत्री मंत्र का उच्चारण...

ताजमहल में जब बच्चों ने तेज आवाजा में गायत्री मंत्र का उच्चारण किया तो पुलिस महकमें में मची हड़कंप

पतंजलि योग पीठ हरिद्वार से आए बच्चों ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। ताजमहल पश्चिमी गेट से 50 मीटर आगे बच्चों ने तेज आवाजा में गायत्री मंत्र का उच्चारण शुरू कर दिया। पर्यटन पुलिस के सिपाहियों ने बच्चों को शांत कराया। पुलिस के मुताबिक बच्चों को जानकारी नहीं थी। उन्हें जैसे ही ज्ञात हुआ कि ये सब प्रतिबंध है तो वे चुप हो गए।

सोमवार दोपहर बच्चों का एक दल ताजमहल आया। पुलिस के मुताबिक बच्चे योग पीठ में रहकर पढ़ाई करते थे। ताजमहल देखने के बाद वे पश्चिमी गेट के टिकट काउंटर से सटी लाइन में बैठ गए। यहां उन्होंने तेज-तेज गायत्री मंत्र का उच्चारण शुरू कर दिया। मौके पर खड़े पर्यटन पुलिस के सिपाहियों ने उन्हें रोका। पुलिस ने बच्चों को बताया कि इस प्रकार की सभी गतिविधियां ताजमहल परिसर में प्रतिबंधित हैं। पुलिस के मुताबिक बच्चों को इसकी जानकारी नहीं थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular