Monday, February 16, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसपा सरकार बनते ही फिर बहेगी विकास की गंगा- फ़रीद महफूज

सपा सरकार बनते ही फिर बहेगी विकास की गंगा- फ़रीद महफूज

Ganga of development will flow again as soon as the SP government is formed - Farid Mahfouz

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी (Barabanki)। पूरे प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार जाने के बाद विकास का पहिया रुक सा गया है, लेकिन जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। बदलाव होकर रहेगा।
यह विचार आज विधानसभा कुर्सी के सुरतगंज ब्लॉक में यूथ ब्रिगेड के संगठन विस्तार कार्यक्रम में पूर्व मंत्री फ़रीद महफूज क़िदवई ने व्यक्त किये।  उन्होंने कहा कि प्रदेश में अराजकता व्याप्त है। महिलाओं की अस्मत आये दिन लूटी जा रही है। किसानों की हालत दयनीय  है। देश का युवा बेरोजगारी की दलदल में धसता जा रहा है, लेकिन सरकार के लोग पूंजीपतियों के लाभ के लिये सरकार के लोग आंख मूँदकर बैठी है। उन्होंने लोगो से अपील की कि आने वाले 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार बनाकर प्रदेश को खुशहाली के रास्ते पर लाना है। कार्यक्रम को प्रदेश प्रभारी दिग्विजय पटेल यूथ के जिलाध्यक्ष साफे जुबैरी, ने  सम्बोधित किया। बैठक का संचालन बेलहरा बेलहरा नगर अध्यक्ष सुनील सोनी ने किया। इसके बाद पूर्व मंत्री ने सैलख जलालपुर, भगवंतापुर समेत कई गांवों का भ्रमण किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल वर्मा, इंद्रेश रावत, महिला सभा अध्यक्ष पूजा वर्मा, बलॉक अध्यक्ष धनीराम चौहान, अजहर बेताब खान, जेम्स यादव, सलाम रामलखन यादव, सूरज बिनोद, विनय सिंह, पंकज वर्मा, शैलेश, रामु यादव, महफूज, इस्माइल शाह समेत सैकड़ो समाजवादी समर्थक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular