IRCTC से लेकर Cohance Life तक ये कंपनियां बांटेंगी आज डिविडेंड, यहां चेक करें पूरी लिस्ट

0
39

आज भी कई कंपनियां अपना डिविडेंड बांटने वाली है। इनमें आईआरसीटीसी से लेकर Cohance Life तक आज शेयरधारकों को डिविडेंड बांटने जा रहे हैं। वही Cohance Life आज अपना Q4 रिजल्ट भी जारी करने वाली है। इसे पहले कल Life Insurance ने Q4 रिजल्ट सहित डिविडेंड का एलान किया था। चलिए देखते हैं आज कौन-सी कंपनियों डिविडेंड बांटने वाली है।

आज 28 मई, बुधवार के दिन 6 कंपनियां डिविडेंड का वितरण करने वाली है। कंपनी डिविडेंड के रूप में शेयरधारकों को होने वाले मुनाफे का हिस्सा वितरित करती है। इन कंपनियों में आईआरसीटीसी (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) भी शामिल हैं। इसके अलावा Cohance Life आज डिविडेंड के साथ Q4 रिजल्ट का एलान करेगी।

ये कंपनियां आज बांटेगी डिविडेंड

IRCTC

IRCTC रेलवे मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत है। IRCTC की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक ये कंपनी सितंबर 1999 में निगमित हुई थी। ये कंपनी आज अपना डिविडेंड बांटने जा रही है। वही ये आज अपना Q4 रिजल्ट भी जारी करने वाली है।

दोपहर 12.52 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में IRCTC रेलवे का शेयर प्राइस 780.75 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। इसमें 1.60 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। एनएसई में इसके एक शेयर का प्राइस 780.35 रुपये चल रहा है। यहां भी ये 1.61 फीसदी फिसला है।

JSW Holdings

कंपनी के वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक ये कंपनी देश की लीडिंग कंपनियों में से एक है। ये कंपनी कई सेक्टर्स जैसे स्टील, Energy, Infrastructure,सीमेंट, Paint, B2B,ई-कॉमर्स, डिफेंस और Green Mobility इत्यादि में काम करती है। ये भी आज शेयरधारकों को डिविडेंड बांटने जा रही है।

एनएसई में इसके एक शेयर का प्राइस 23,385 रुपये हैं। इसमें 1 फीसदी से कम की गिरावट दर्ज की गई है। दोपहर 1.01 बजे बीएसई में इसके एक शेयर का दाम 23460 रुपये चल रहा है। इसमें 1 फीसदी से कम की गिरावट है।

Deepak Nitrite

Deepak Nitrite भी आज शेयरधारकों को डिविडेंड बांटेगी। एनएसई में दोपहर 1.05 बजे इसके एक शेयर का प्राइस 2024.90 रुपये चल रहा है। ये अभी 1 फीसदी से कम लुढ़का है।
दोपहर 1.06 बजे बीएसई में इसके एक शेयर की कीमत 2022 रुपये चल रही है। यहां भी इसके शेयर में गिरावट देखी गई है।

3M India

इस कंपनी की शुरुआत साल 1987 में हुई थी। वही इसने 1988 में काम करना शुरू किया। साल 1991 में ये कंपनी लिस्ट हुई थी। ये कंपनी टेक्नोलॉजी और साइंस सेक्टर में काम करती है। दोपहर 1.21 बजे एनएसई में इसके एक शेयर का दाम 29,830 रुपये चल रहा है। वही बीएसई में इसके एक शेयर का दाम 29,846 रुपये हैं।

Cummins India

Cummins India भी आज डिविडेंड बांटने जा रहे हैं। दोपहर 1.24 बजे इसके एक शेयर की कीमत 3000

रुपये चल रहा है। इसमें लगभग 1 फीसदी की बढ़त है। एनएसई में दोपहर 1.26 बजे इसके एक शेयर का दाम 3003 रुपये चल रहा है।

Cohance Life

Cohance Life आज डिविडेंड के साथ तिमाही नतीजा भी जारी करने जा रहा है। दोपहर 1.26 बजे Cohance Life के शेयर का प्राइस 1,103 रुपये प्रति शेयर चल रहा है। बीएसई में इसके एक शेयर की कीमत 1106 रुपये चल रहा है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here