Wednesday, March 11, 2026
spot_img
HomeUttar Pradeshbandaपरिवार परामर्श केन्द्र के समक्ष आये चार मामले

परिवार परामर्श केन्द्र के समक्ष आये चार मामले

अवधनामा संवाददाता

बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र बाँदा में चार मामले प्रस्तुत हुए।इंस्पेक्टर संगीता सिंह की अध्यक्षता में तीन मामलों में दोनों पक्षो को सोचने समझने का समय दिया गया एक मामले में आवेदक मनीष कुमार सविता निवासी ग्राम बरईमानपुर थाना गिरवां बनाम श्रीमती राखी पुत्री देवशरण निवासी ग्राम सेमरिया थाना अतर्रा बाँदाको परिवार परामर्श कमेटी के सदस्यों रिज़वान अली अध्यक्ष बाँदा रोटी बैंक,सुरेशचन्द्र जायसवाल काउंसलर ज़ोन, डॉ0जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी समाजसेवी बाँदा के द्वारा समझाने बुझाने पर दोनों लोग साथ रहने के लिए तैयार हो गए।तत्पश्चात इंस्पेक्टर संगीता सिंह प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र बाँदा जी के द्वारा दोनों लोगों को आशीर्वाद देकर सुखी जीवन व्यतीत करने के लिए खुशी खुशी विदा किया।इस परिवार परामर्श केन्द्र में परिवार परामर्श के स्टाफ़ से श्रीमती कनीज़ ज़हरा आदि का भी पूरा सहयोग रहा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular