Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhपुलिस हत्याकाण्ड में आरोपित पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार

पुलिस हत्याकाण्ड में आरोपित पिता-पुत्र समेत चार गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर सियरहा गांव में रविवार की सुबह संपत्ति विवाद के चलते शीशम का पेड़ काटने को लेकर दो भाईयों के परिजनों के बीच हुए हिंसक संघर्ष में घायल रिंकू यादव की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार की सुबह मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों में पिता उसके दो पुत्र व पुत्री भी शामिल हैं।
बिलरियागंज क्षेत्र को श्रीनगर सियरहा गांव में दो भाईयों के बीच चल रहे संपत्ति विवाद में रविवार की सुबह एक पक्ष द्वारा खेत में स्थित शीशम के विवादित पेड़ को काटने का विरोध करने पर दोनों पक्षों में हिंसक संघर्ष शुरू हो गया। एक पक्ष द्वारा धारदार हथियार से किए गए हमले में दूसरे पक्ष के रिंकू वह पिंटू पुत्रगण रमेश यादव तथा उनकी माता फूलवासी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां रिंकू यादव को मृत घोषित कर दिया गया। घायल पिंटू व उसकी मां अभी उपचाराधीन हैं। इस मामले में मृतक के पिता रमेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में आरोपित सुभाष यादव पुत्र दुबरी, किशन, अभिषेक उर्फ श्रीजनम उर्फ साधू पुत्र गण सुभाष तथा संगीता पुत्री सुभाष यादव के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस को सोमवार की सुबह जरिए मुखबिर सूचना मिली कि उक्त सभी आरोपी सियरहा एक्सप्रेस वे पुल के समीप मौजूद हैं। पुलिस तत्काल बताए गए स्थान पर दबिश देकर वहां मौजूद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी पक्ष की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल भी बरामद कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular