Wednesday, April 22, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurपूर्व प्रधानाचार्य रमापति पाण्डेय का हुआ निधन

पूर्व प्रधानाचार्य रमापति पाण्डेय का हुआ निधन

नगर पंचायत घघसरा बाजार के तुलसी दास नगर (हड़ही) के निवासी एवं पूर्व प्रधानाचार्य, रमापति पाण्डेय का रविवार को सुबह 5:00 बजे उनके निजी आवास पर निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।वह एक सरल और मृदुभाषी व्यक्तित्व के मालिक थे। उनका पूरा जीवन शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित रहा। उनके निधन से शिक्षा जगत में एक अपूरणीय क्षति हुई है।
पूर्व प्रधानाचार्य का अंतिम संस्कार अयोध्या के सरयू तट पर उनके बड़े पुत्र, रविप्रकाश पाण्डेय द्वारा किया गया। उनके परिवार और समस्त शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
इस दौरान घघसरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे, राजेन्द्र पाण्डेय, दिनेश पाण्डेय, राम प्रसाद पाण्डेय, शेषमणि पाण्डेय, राम प्रकाश पाण्डेय, ध्रुव चंद्र पाण्डेय, कृपाशंकर पाण्डेय, अरविंद त्रिपाठी, उमाशंकर पाण्डेय, कपिल पाण्डेय, शिवानंद, नीटू राज, विनोद पाण्डेय, विकास राज, विकास श्रीवास्तव रंजन त्रिपाठी आदि लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular