Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeInternationalनहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, जनसभा के दौरान हमलावर...

नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे, जनसभा के दौरान हमलावर ने मारी थी गोली

टोक्यो। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe Death) का निधन हो गया है। नारा शहर में एक जनसभा के दौरान वो गोलीबारी में घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें फौरन अस्पताल ले जया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। गोली लगने के बाद उन्हें कार्डियक अरेस्ट भी हुआ था।

जापान की स्थानीय मीडिया ने आबे के निधन की पुष्टि की है। अधिकारियों का कहना है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु हो गई है।

गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे (जापान समयानुसार) आबे को गोली मार दी गई थी। आबे नारा में जनसभा कर रहे थे तभी हमलावर उनके पास आया और उन्हें गोली मार दी। मोके पर मौजूद एनएचके के रिपोर्टर ने बताया है कि उसने गोली चलने की आवाज सुनी। गोली लगने के बाद आबे को खून से लथपथ देखा। हमले के बाद आबे को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया।

शिंजो आबे को गोली मारने वाले आरोपी को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया कि आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया (Yamagami Tetsuya) है। उसकी उम्र 41 साल है। आरोपी सेल्फ डिफेंस का सदस्य रह चुका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पूर्व पीएम की हत्या की कोशिश में गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से बंदूक को जब्त कर लिया गया है।

आबे को जान से मारना चाहता था हमलावर

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया कि हमलावर ने आबे पर हमले की वजह बताई है। हमलावर ने पुलिस को बताया कि वह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे से नाखुश था और उन्हें जान से मारना चाहता था।

भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता, एक उत्कृष्ट नेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।’

मोदी ने शिंजो के निधन पर भारत में एक दिन के लिए राष्ट्रिय शोक का एलान किया है। उन्होंने कहा कि आबे के प्रति हमारे गहरे सम्मान के प्रतीक के रूप में 9 जुलाई 2022 को एक दिन का राष्ट्रीय शोक मनाया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular