पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने राजन सिंह को किया सम्मानित

0
2291

अवधनामा संवाददाता

किछौछा अम्बेडकरनगर रजत महाविद्यालय सिंहपुर गोहिला के सह प्रबंधक तथा लीगल न्यूज़ पोर्टल के लिए लॉ ट्रेंड के एडिटर रजत राजन सिंह को दिल्ली में सम्मानित किया गया।देश की राजधानी दिल्ली के रेडिसन ब्लू होटल में प्राइम टाइम मीडिया द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में लॉ ट्रेंड को सबसे लोकप्रिय लीगल न्यूज़ पोर्टल का अवार्ड दिया गया।यह अवार्ड विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर के हाथ से लॉ ट्रेंड के एडिटर इन चीफ़ रजत राजन सिंह जी को दिया गया।इस मौक़े पर रजत राजन सिंह को सुनील गावस्कर के माध्यम से स्मृति चिन्ह और सर्टिफिकेट दिया गया।कार्यक्रम में रजत राजन सिंह जो लॉ ट्रेंड के चीफ़ एडिटर, इलाहाबाद हाई कोर्ट में अधिवक्ता के साथ साथ रजत ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज यूपी के उपप्रबंधक है, ने इस सम्मान के लिए सुनील गावस्कर को धन्यवाद दिया और इस सम्मान का पूरा श्रेय अपनी माँ श्रीमती पुष्पलता सिंह को दिया।कार्यक्रम में कहा कि लॉ ट्रेंड- लीगल न्यूज़ पोर्टल उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा न्यूज़ पोर्टल है जो पूरे देश की क़ानून से संबंधित ख़बरों और निर्णयों को कवर करता है और जिसे पढ़ने वालों की संख्या 7 करोड़ से भी ज़्यादा हो चुकी है।कार्यक्रम में रजत राजन सिंह ने बताया कि राभ्य फाउंडेशन द्वारा संचालित लॉ ट्रेंड हिन्दी और अंग्रेज़ी दोनों भाषा में क़ानून की जानकारी देकर आम जानता को देश की न्याय व्यवस्था से जोड़ने का काम कर रही है।लॉ ट्रेंड का मुख उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है, जिससे समाज में कोई भी न्याय से वंचित न रहे।अंत में कार्यक्रम में मुख्य अथिति सुनील गावस्कर ने रजत राजन सिंह को न्याय के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बधाई दी।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here