जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री का मनाया गया जन्मदिन

0
321

सिद्धार्थनगर। सपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिवस समारोह समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया तथा जिला अस्पताल में फल वितरण एवं रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान किया गया।

सपा नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के जन्मदिन पर केक काटकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देते हुए उनके स्वस्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना की गई और 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया गया!

कार्यक्रम में पूर्व विधायक विजय पासवान प्रदेश सचिव बेचई यादव विभा शुक्ला प्रदेश सचिव राममिलन भारती प्रदेश सचिव प्रदीप पथरकत मोहम्मद जमील सिद्दीकी मोहम्मद इदरीश पटवारी डॉ धीरेंद्र यादव अब्दुल कलाम सिद्दीकी पारसनाथ विश्वकर्मा सोनू यादव श्रीमती रिंटू पासवान शैलेंद्र शर्मा रामसेवक लोधी जेपी यादव सुनीता गोस्वामी बृजभान यादव चंद्रभान पहलवान घनश्याम जायसवाल विजय चौधरी धीरू यादव चंद्रजीत यादव चंद्रहास यादव राकेश यादव कृष्ण नात यादव राम शंकर मौर्य अशोक पांडे जोखन चौधरी अनूप यादव मिलेश यादव सुनील यादव पहलवान राजू चौधरी सतीश चौधरी चंचल रावत हरिराम यादव अखिलेश जायसवाल राधेश्याम यादव अंगद यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here