Saturday, March 7, 2026
spot_img
HomeMarquee17 बोटा सागौन की लकड़ी को वन कर्मचारियों ने किया बरामद

17 बोटा सागौन की लकड़ी को वन कर्मचारियों ने किया बरामद

मिठौरा (महराजगंज)।सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज क्षेत्र में अवैध सागौन लकड़ी रखने का मामला सामने आया है। नगर पंचायत चौक के वार्ड संख्या 1 अम्बेडकर नगर में पंचायत भवन से लगभग 30 मीटर दक्षिण दिशा में स्थित एक मकान के पीछे छिपाकर रखे गए 17 नग सागौन के बोटे वन विभाग ने बरामद किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से वृहस्पतिवार को मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सागौन के बोटों को अपने कब्जे में ले लिया। बताया गया कि उक्त मकान में वर्तमान में कोई निवास नहीं करता। मकान मालिक ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके घर के पीछे सागौन के बोटे छिपाकर रख दिए गए थे।

घर पहुंचने पर बोटों को देखकर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस संबंध में दक्षिणी चौक रेंज के वनक्षेत्राधिकारी ऋषभ नायक ने बताया कि अवैध सागौन रखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि सागौन के बोटे किसके हैं और इन्हें किस उद्देश्य से यहां छिपाकर रखा गया था। दोषियों के विरुद्ध ग्रामीण वन अधिनियम के तहत 4/10 के तहद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular