Friday, May 16, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiवन मंत्री ने किया महादेवा ईको टूरिज्म का उद्घाटन

वन मंत्री ने किया महादेवा ईको टूरिज्म का उद्घाटन

अवधनामा संवाददाता

वन मंत्री ने किया महादेवा ईको टूरिज्म का उद्घाटन

वन्य जीव संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा,पर्यटक लेंगे आनंद

सूरतगंज बाराबंकी। भगहर झील के तट पर स्थित महादेवा ईकोटूरिज्म का भी अब पर्यटक आनंद ले सकेंगे। इस स्थान को ‘वन डिस्ट्रिक्ट,वन डेस्टिनेशन’ के तहत डिवेलप किया गया है। यह पर्यटन स्थल घुमक्ड़ी के लिए पर्यटकों को खासतौर पर पसंद आएगा। सोमवार को पर्यावरण,वन एवं जलावायु परिवर्तन मंत्री डॉ.अरूण कुमार सक्सेना ने ‘महादेवा ईको टूरिज्म का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा ऐसे स्थलों को विकसित कर ईको टूरिज्म के साथ ही वन्य जीव संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।
महादेवा ईको टूरिज्म के उद्घाटन के बाद पर्यावरण वन मंत्री ने जैव विविधता दिवश के तहत आयोजित कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा हम सभी मिल कर कार्य करें तो जैव विविधता और वन्य जीवों संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। दुनिया सिर्फ मनुष्यों के रहने की जगह नहीं है। सभी जीव जंतुओं के भी रहने की जगह है। उन्होंने पर्यावरण के साथ-साथ पशु-पक्षियों के संरक्षण पर जोर दिया। इसके अलावा भगहर झील में फैली जलकुंभी देख चिंता जाहित की। उन्होंने ब्लाक प्रमुख लकी सिंह को मनरेगा योजना के तहत झील के सफाई कराने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता संजीव दूबे, वन संरक्षक क्षेत्रीय निदेशक डा.अनुरुद्ध पाण्डेय, मुख्य वन संरक्षक रेणु सिंह, डीएफओ रुस्तम परवेज, वन रेंजर्स पीके सिंह, सुबोध शुक्ला मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular