खाली हाथ घर लौटने को मजबूर

0
6575

बिलग्राम, हरदोई। गुरुवार की सुबह बिलग्राम पीसीएफ गोदाम पर यूरिया खाद के लिए सैकड़ों किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही लंबी कतारों में खड़े किसानों के चेहरों पर उम्मीद थी कि आज उन्हें खाद मिल जाएगी, लेकिन गोदाम में महज 65 बोरी यूरिया का स्टॉक ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ साबित हुआ। यह सीमित मात्रा केवल 65 किसानों को ही नसीब हो सकी, जबकि सैकड़ों अन्य किसान निराश होकर खाली हाथ घर लौटने को मजबूर हुए।

किसानों की बढ़ती भीड़ और अव्यवस्था के बीच जिले से आए कृषि रक्षक अधिकारी इंद्रजीत यादव ने बताया कि जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि केंद्र पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि किसानों को खाद वितरण में सहूलियत हो।

उन्होंने कहा, “वर्तमान में गोदाम पर दो कर्मचारी हैं, और एक अतिरिक्त कर्मचारी को बुलाया गया है।” वहीं, गोदाम प्रभारी अवध बिहारी ने बताया कि स्टॉक में सिर्फ 65 बोरी यूरिया बची थी, लेकिन आज शाम तक नया स्टॉक आने की उम्मीद है। उन्होंने आश्वासन दिया कि खाद आते ही किसानों को तुरंत वितरित किया जाएगा।

हालांकि, किसानों का कहना है कि खाद की कमी और वितरण में देरी उनकी फसलों के लिए बड़ा खतरा बन रही है। कई किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि खाद की उपलब्धता बढ़ाई जाए और वितरण प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाया जाए ताकि उन्हें समय पर जरूरी संसाधन मिल सकें।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here