खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया अवध रसोई का निरीक्षण 

0
75

Food safety officer inspected Awadh kitchen

अवधनामा संवाददाता

अवध रसोई में निर्मित भोजन प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने योग्य- अरविंद प्रजापति
अयोध्या। (Ayodhya) अवध रसोई में निर्मित भोजन प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने योग्य है। यह विचार आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद प्रजापति ने कोरोना आपदा काल मे श्रीरामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के सौजन्य से सेवा भारती अयोध्या महानगर द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर गुरुनानकपुरा में स्थापित अवध रसोई के निरीक्षण के दौरान भोजन प्रसाद ग्रहण करने के बाद व्यक्त किये। अधिकारी ने स्थापित रसोई में रोटी बनाने की मशीन, सब्जी काटने की मशीन की कार्यप्रणाली, सब्जियां, राशन, सफाई, स्वच्छता, आदि मानकों का सूक्ष्मता से भौतिक निरीक्षण करने के बाद तैयार भोजन को स्वयं भी ग्रहण कर स्वाद, शुद्धता, व पौष्टिकता की परख की और प्रत्येक मापदंड पर सेवाकार्य को उत्कृष्ट पाया।उपस्थित दिनाधिकारी सहसेवा प्रमुख बालेन्द्र भूषण ने जांच अधिकारी को भोजन निर्माण, पैकिंग, वितरण हेतु स्थलों आदि की जानकारी देते हुए बताया प्रतिदिन 3100 से अधिक पैकेट भोजन जरूररत मन्दों तक पहुँचाने में व्यवस्था के कार्य विभाग वितरित किये गए हैं जिसमे संघ के स्वयंसेवक, अनुसांगिक संगठनों विहिप, अभाविप के कार्यकर्ता भी नियमित सहयोग कर रहे हैं। इसी प्रकार कोरोना आपदा सहायता हेतु  तीन सदस्यों  बालेन्द्र भूषण ( 94505 63904) , सुधीर (9450426749) एवं डॉ उपेन्द्रमणि त्रिपाठी(8400003421) , की सूची जारी की गई है जिसके माध्यम से आवश्यक सेवा की योजना विस्तार व जरूरतमंदों तक सहायता पहुचाई जा रही है।
वितरण स्टॉल पर स्वयं को सुरक्षित रखते हुए सेवा की सलाह
भोजन प्रसाद वितरण में स्टालों पर सेवा भारती के पदाधिकारी गण भी पहुँच कर अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं को उचित दूरी, मास्क, ग्लब्स के प्रयोग के साथ स्वयं को सुरक्षित रखते हुए सेवा कार्य करने की सलाह व  प्रोत्साहन कर रहे हैं।
जिला अस्पताल में वितरण स्टाल पर अवधेश मिश्रा, प्रणव शुक्ला, आनंद जायसवाल, रमेश पांडेय आदि , बसअड्डे पर भोजन वितरण में विहिप के कार्यकर्ता पंकज ,रत्नेश ,धीरेश्वर ,कौशिक,अखिलेश, महंत रामजी मिश्रा, राहुल, रोहित ,अभिषेक, सुनीता,
प्रिया, श्रीराम अस्पताल के निकट अयोध्या में अजय विक्रम, अरविंद,विभाग सन्गठन मंत्री डॉ आंनद ,विभाग सम्पर्क प्रमुख डॉ शिव कुमार तिवारी, रविन्द्र गुप्ता रामू जी, आदि सहयोग कर रहे हैं
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here